बागपत,(विवेक जैन): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के अनुमोदन पर नगर के पुराना कस्बा देशराज पट्टी के रहने वाले अजय कुमार शर्मा को भारतीय जनता पार्टी बागपत के नगर मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इसको लेकर नगर के लोगों में खुशी की लहर है और अजय कुमार शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सूरजपाल सिंह ने आशा व्यक्त की कि अजय कुमार शर्मा अपने दायित्वो का पूरी निष्ठा, ईमानदारी, कर्मठता और अनुशासन के साथ पालन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। अजय कुमार शर्मा के नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर उनका भाजपा नेता विपिन रुहेला, महेश आर्य, रजत उपाध्याय व चंद्रदत शर्मा ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे और पार्टी की नीतियों को द्वार-द्वार तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

Previous articleवृद्ध आश्रम में जा जाना बुजुर्गों का हालचाल
Next articleवाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें : सुभाष राजपूत