स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट ने किया बालिकाओं को सम्मानित
ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं को निशुल्क सिखाई जाती है सिलाई
बागपत,(विवेक जैन, राजदार टाइम्स):
स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रबंधक वकील अहमद ने कहा कि आज बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटो से कम नहीं है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा, शासन-प्रशासनिक सेवा, खेल क्षेत्र से लेकर देश सेवाओं में अपना सफल योगदान दे रही हैं। सभी माता-पिता को अपनी बेटियों को अपने बेटो जैसा प्यार व अधिकार देना चाहिए। साथ ही कहा कि कन्या भ्रूण हत्या बहुत बडा पाप है। ऐसा ना करने के लिए समय-समय पर स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जाता हैं। ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे नि:शुल्क सिलाई सेंटर पर बालिकाओं को शाँल देकर सम्मानित किया गया। वकील अहमद ने बताया कि मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हाशिम अब्बासी एवं सरताज त्यागी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने सभी से भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान को आगे बढाने में सहयोग करने की अपील की।

Previous articleटोल प्लाजा हरसा मानसर से ट्रैक्टर परेड के लिए दूसरा जत्था रवाना
Next articleकिसान ट्रैक्टर परेड में पहुंचने की कि अपील