खन्ना के प्रयासों से जालंधर के फकीर चंद का पार्थिव शरीर साऊदी अरब से पहुंचा भारत
मातृभूमि पर परिजनों के बीच मृतक का दाह संस्कार
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स):
भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से कबीर नगर जालंधर के फकीर चंद का पार्थिव शरीर साऊदी अरब से भारत पहुंचा। जिसका दाह संस्कार उसके परिजनों की मांग अनुसार उनकी मातृभूमि पर हो पाया। याद रहे कि गत दिनों अपने पिता की साऊदी अरब में प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो जाने के समाचार तथा कोविड-19 के कारण उनका पार्थिव शरीर भारत आने में पेश आ रही समस्याओं को लेकर फरीर चंद के बेटे संजीव कुमार ने जालंधर के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के माध्यम से खन्ना से भेंट की थी तथा फकीर चंद का पार्थिव शरीर जल्द भारत मंगवाने हेतु खन्ना से आग्रह किया था। खन्ना ने दु:खी परिवार की मदद हेतु इस सारे मामले को केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया। केन्द्र सरकार की बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते फकीर चंद का पार्थिव शरीर साऊदी अरब से भारत पहुंचा तथा उसका अंतिम संस्कार जालंधर में हुआ। फकीर चंद के बेटे संजीव कुमार ने फोन पर भारत सरकार तथा खन्ना का धन्यवाद किया। खन्ना ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के परिवारों की मदद के लिए केन्द्र सरकार वचनबद्घ है।

Previous articleजिला चुनाव अधिकारी ने ईएलसी इंचार्ज व कैंपस अंबेसडर के आनलाइन मुकाबले के विजेताओं को किया सम्मानित
Next articleकांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का नहीं कोई सम्मान : अमरजीत ढ़ाडेकटवाल