NDIVUtuxtu& 27 gqsusu-5& bkr=h fuU Wúth r=Nt fUe ytuh lY htô;u mu ŒJuN fUe ÔgJô:t fUe dRo>

उज्जैन,28 दिसंबर(राजदार टाइम्स): कोरोना पर आस्था भारी पड़ रही है। देश विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु साल के आखिरी सप्ताह में देव दर्शन व सैर सपाटे पर निकले लगे हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भी लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। मंदिर में लगभग 14 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में साल के आखिरी रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्था में बदलवा किया। प्रोटोकॉल के तहत आने वाले दर्शनार्थियों को भस्मारती द्वार के समीप नए रास्ते से मंदिर में प्रवेश दिया गया। आने वाले दिनों में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। 31 दिसंबर व 1 जनवरी को लॉकडाउन के बाद पहली बार सबसे अधिक भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous articleकार घेर कर काले झंडे दिखाए सुखबीर बादल को किसानों ने
Next articleराज्य स्तरीय आयुर्वेद सम्मेलन में खडक़ां के वैद्य बलजिंदर राम सम्मानित