कहा, महेदीपुर में किसान पिता पुत्र ही मौत की जिम्मेदार कैप्टन सरकार
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल गांव महेदीपुर में पहुंचे। जहां किसान परिवार में पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने गांव में आत्महत्या करने वाले किसान पिता और पुत्र के परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कैप्टन सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी कैप्टन सरकार की है। बता दें कि ये दोनों किसान दसूहा के महेदीपुर गांव में गत दिवस पिता पुत्र जगतार सिंह व कृपाल सिंह ने कर्जे व कृषि सुधार कानूनों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी और आत्म हत्या से पहले सुसाइड नोट में पिता पुत्र ने लिखा था कि उनकी मौत की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार व केंद्र सरकार है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने विधान सभा के चुनावों से पहले एक चुनावी रैली में गुटखा साहिब पर हाथ रखा था और कसम खाई थी कि किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने अपने वादे पूरे नहीं किए, जिससे किसान हताश, परेशान हैं और मजबूरी में आत्महत्या करने को मजबूर है। पूर्व उप मुख्यमंत्री बादल ने उक्त घटना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर भी डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण किसान परेशान हैं। केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून की आड़ में किसानों पर बर्बादी थोप रही है। किसानी बर्वाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिअद बादल पंजाब के किसानों की पार्टी है और किसानों के साथ उनके हकों के लिए दिन रात खड़ी है। किसानों के इस मामले में वह कभी पीछे नहीं हटेगी। जहां तक किसानों के हक की बात है तो शिअद किसानों के हक छीनने नहीं देगी फिर चाहे कोई भी परीक्षा देनी पड़ेगी। सुखबीर सिंह बादल के साथ बिक्रमजीत सिंह मजीठिया व दलजीत सिंह चीमा के अलावा अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Previous articleनए कृषि कानूनों व कर्ज माफ न करने से परेशान किसान पिता-पुत्र ने की खुदकुशी दसूहा में
Next articleसमय जब निर्णय करता है तो गवाहों की जरूरत नही होती : विधायक डोगरा