आगरा,9 दिसंबर(राजदार टाइम्स ब्यूरो): देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कृषि विधेयक पर रुख बहुत साफ है। वह किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रहें हैं और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य कर रहें हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने आज यहा कही। वह आगरा में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि किसान बिल को केन्द्र की मोदी सरकार वापस नहीं लेगी। यह सब कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों की राजनीति है। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र उठाकर देख लें यह वही कानून है, जिसकी उन्होंने घोषणा की।

Previous articleभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे कोलकाता
Next articleवार्षिक निरंकारी संत समागम का सफलता पूर्वक समापन