महिला अधकारी ने वहीं करवाई डिलीवरी, आस्पताल स्टाफ को बुलाकर
राजगढ़,(राजदार टाइम्स):
एक गर्भवती महिला अस्पताल नहीं पहुंच सकी, क्योंकि पानी का तेज बहाव चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल स्टाफ को बुलाया और ऑटो में ही महिला की डिलीवरी करवाई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के घर वाले ब्यावरा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। महिला को गुरुवार को डिलीवरी के लिए ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाया जा रहा था। महिला को तड़पता देख मौके पर मौजूद सुठालिया थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर अरुंधति राजावत और उनकी साथी आरक्षक इतिश्री ने अस्पताल के स्टाफ को बुलाया और साथ मिलकर महिला की डिलीवरी ऑटो में ही करवाई। डिलीवरी के बाद अभी जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महिला की डिलीवरी के बाद से पुलिस की सराहना हो रही है। महिला का नाम इकलेश बाई है, जो मोरपानी गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिया पर तेज बहाव के चलते पुलिया पर पानी भरा होने के कारण ऑटो से निकलने में मुश्किल हो रही थी। सब इंस्पेक्टर अरुंधति राजावत ने बताया कि पुलिया पानी से भरी होने के कारण अस्पताल जाना मुश्किल था।

Previous articleहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री का बोर्ड रिजल्ट अटका
Next articleसेना के हेलिकॉप्टर की पठानकोट के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग