राहुल गांधी के निकर वाले बयान की कि निंदा
हाजीपुर,(राजदार टाइम्स):
राहुल गांधी बचपन से कब बाहर निकलेंगे, कुछ पता नहीं। उन्होंने तमिलनाडु में दिए भाषण में नागपुर में निकर वाले कह कर जो शब्दों का प्रयोग किया है, वह बेहद शर्मनाक है और इस से पता चलता है कि उनकी जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है। उन्मे ज़्यादा बचपना पनप रहा है। यह बात हाजीपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनिल वशिष्ट ने कही। उन्होंने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की बात पर आपति जताते हुए कहा कि राहुल शायद ये नहीं जानते की इसी नागपुर से निकले देश भगतों ने उनकी दादी के साथ सरकार में रह कर विदेश नीति पर कई काम किए थे। वो निकर वाले ही थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में और उसके वाद बँटवारे के समय बढ़ चढ़ कर हिस्सा डाला था। संघ की शाखा में देश भगती कूट-कूट कर भरी जाती है। संघ को समझने के लिए शाखा में आना जरूरी है। इस समय युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरज शर्मा, पंच विजय कुमार, विश्व हिन्दु परिषद से मनोज शर्मा, संजीव कुमार, दीपक कन्नु, विकास चौधरी आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleदसूहा में भी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Next articleमुकेरिया में ब्रिटिश कौंसिल द्वारा आशादीप में कराया गया आईलेटस संबंधी सेमिनार