दसूहा,(राजदार टाइम्स): कांग्रेस पार्टी शहर के लोगों के सहियोग से नगर परिषद में सत्ता में आएगी। शहर के लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति बारी उत्साह दिखाई दे रहा है। यह शब्द आज विभिन्न वार्डो में कांग्रेस पार्टी के प्रचार हेतु पैदल दौरे पर निकले विधायक अरुण कुमार मिक्की डोगरा ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद शहर के विकास कार्यो में और भी तेजी आएगी तथा रहते विकास कार्यो को पहल के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नसीहत दी की वह अपने बुजुर्गों की बढ़ती उम्र ही ना देखें, बल्कि उनका तजुर्बा भी देखे व उनसे शिक्षा लें। तांकि अपने जीवन में कहीं पहुणच सके। जो हम सब से बड़े है, उनके तजुर्बे से सबक लेकर आप नेक नियत और पुख्ता इरादे से अपनी मंजिले मकसूद तक पहुंच सकते हैं। इस समय पर परमिंदर बिट्टू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बाऊ राम भट्टी, कांग्रेस प्रत्यार्शी राकेश बस्सी, राजेश पिंकी, मंटू पुरी, साबी टेरकियाना के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleपंचकूला के माता मनसा देवी परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर
Next articleदसूहा में भी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च