सिद्धू के सलाहकार के देशविरोधी बोल पर जताई नाराजगी,
बैरिकेडिंग तोडऩे और झड़प के बाद हिरासत में लिया, कुछ समय बाद में छोड़ा
अमृतसर,(राजदार टाइम्स):
भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के होली सिटी स्थित घर के बाहर अर्ध-नग्न होकर प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन भाजपा कार्यकताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प भी पुलिस से हुई। जिस पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया गया। कुछ समय बाद सभी कार्यकर्ताओं को मजीठा रोड बाईपास स्थित चौकी ले जाकर छोड़ दिया गया।

भाजपा युवा मोर्चा युवा नेता अंकित राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह के बोल भारत विरोधी हैं। मलविंदर सिंह ने ट्वीट करके अपने ही सीएम पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप लगाने के बाद दावा किया है कि कश्मीर एक अलग देश था। भारत और पाकिस्तान ने उस पर अवैध कब्जा किया था। कश्मीर सिर्फ कश्मीर के लोगों का है। ऐसे बोल देश विरोधी हैं और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। लेकिन अब सिद्धू के घर के बाहर खड़ी पुलिस भी लोकतंत्र के खिलाफ चल रही है। शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोका गया और मीडिया से भी बात नहीं करने दी।

Previous articleਆਪ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਨਾਲ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੋਪਟ ਲਾਲ ਰੋਹਤਕ : ਬਸਰਾ/ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ
Next articleबीबी साही व अनिल जोशी ने कमल को छोड़ पकड़ी, तकड़ी