कहा, डबल सुरक्षा से होगी प्रॉब्लम
चण्डीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। बीते सप्ताह ही केंद्र सरकार ने अमृतपाल सिंह मामले के बाद पैदा हुए हालातों को देखते हुए यह फैसला किया था। मुख्यमंत्री मान की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को चि_ी लिखकर अपना पक्ष भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब पुलिस और ष्टरू सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है। सुरक्षा टीम ने तर्क दिया है कि पंजाब और दिल्ली में 2-2 सुरक्षा चक्र (पंजाब पुलिस व ष्टक्रक्कस्न) होने की वजह से प्रॉब्लम हो सकती है। उन्होंने लिखा कि 2 कमांड की वजह से सुरक्षा में नुकसान हो सकता है।
पंजाब पुलिस तैयार है मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए
मुख्यमंत्री मान की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीते समय में ही पंजाब पुलिस के कमांडोज को सीएम और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए तैयार किया गया था। इसी के तहत कुछ माह पहले उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।
केंद्र देना चाहती है सीआरपीएफ के 55 कमांडो
25 मई को ही केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला ङ्कङ्कढ्ढक्क सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। ङ्कङ्कढ्ढक्कह्र्य ं प्लस सुरक्षा की बात करें तो इसमें 55 कमांडो होते हैं। जिनमें 10 हृस्त्र कमांडो को भी जोड़ा जाता है। अधिकतर यह कमांडो ष्टक्रक्कस्न के होते हैं।

Previous articleघटी एलपीजी गैस की कीमत
Next articleपंजाब के नवनियुक्त मंत्री बलकार सिंह तथा गुरमीत खुडिडयां ने संभाला अपना पदभार