जिला भाजपा पदाधिकारियों की हुई विशेष बैठक
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
जिला भाजपा पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष, जिला के मोर्चो अध्यक्ष, विभिन्न सेलों के अध्यक्ष आदि उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत करने हेतू विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के इशारे पर पंजाब में गुंडागर्दी का बोलबाला है। आए दिन लोगों पर हमले किये जा रहे है। प्रदेश में मासूम बेटियों के साथ आए दिन दूव्र्यवहार की घटनाएं हो रही है। पंजाब का माहौल अराजकता की और बढ़ रहा है, मगर राज्य की कांग्रेस सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए तथा कैप्टन सरकार को जगाने के लिए जल्द ही महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस समय पर जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना कटोच, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ राणा, शहरी मंडल अध्यक्ष नीरज साहनी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरिन्द्र जाजा, मंडल अध्यक्ष दसूहा कुन्दन लाल स्नोत्रा, मंडल अध्यक्ष हाजीपुर अनिल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष देहाती अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष भंगाला सुनील कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश सापरा, जिला अध्यक्ष मैडीकल सैल प्रदीप कटोच, जिला अध्यक्ष लीगल सैल वकील आरके जसवाल, मास्टर राधे शाम, सूबेदार कृपाल, एडवोकेट बृज बाला, डॉ.ध्रुव सिंह, नरिंदर जसवाल, दिनेश कुमार, राजिन्द्र महाजन के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleजिले की 85 मंडियों में होगी गेहूं की खरीद, मंडियों में होने लगी तैयारी
Next articleजो किसान आंदोलन के साथ वो देशभक्त और जो खिलाफ वो देश का गद्दार : अरविंद केजरीवाल