कहा, पंजाब हिंदुस्तान का जिगर, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं
लुधियाना,(केजी शर्मा):
यहां पर एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह 2022 के चुनाव के लिए पहली बार पंजाब आए हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा गठबंधन सत्ता में आए तो मंतातरण करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम चन्नी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकता वह लोगों की सुरक्षा कैसे करेगा। शाह ने कहा कि भाजपा को जिताओ लुधियाना की साइकिल विदेशों में पहुंचा देंगे। पंजाब देश का सीमांत राज्य है। सुरक्षा, नशा और किसान पर बात करूंगा। चन्नी के नेतृव में पंजाब सुरक्षित रख सकते हैं क्या? अरविंद केजरीवाल आतंकवादियों को छोड़ देंगे। भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है। पहले पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे, हमारे सैनिकों को मारकर चले जाते थे। जब हमारी सरकार आई तो, हमने जवाब दिया। हमने ओआरओपी दिया। सुरक्षा बजट 3 गुना बढ़ा दिया। भाजपा की सरकार बनाइए हमेशा के लिए आतंकवाद खत्म कर देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने नशामुक्त पंजाब का नारा दिया। शाह ने सिखों के दस गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि मुगलों से लेकर आजादी तक भारत में हुए हमलों पर यदि किसी ने खून बहाया, वह पंजाब है। पंजाब हिंदुस्तान का जिगर है। पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है। शाह ने पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को सबक सिखाया है।

शाह ने कहा कि ड्रग के खिलाफ पीएम मोदी ने अभियान चलाया है। यहां ऐसी सरकार चाहिए जोकि नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर चलेगी। 5 साल में पंजाब को नशा मुक्त कर कर देंगे। किसान अपनी जमीन का परीक्षण करवाएं जो जमीन पेट भरती थी, वह जहरीली हो गई है। 5 साल में किसानों की आय को बढ़ाएंगे। मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 300 जगह कार्यक्रम करवाने के शाथ करतारपुर साहिब कारिडोर को खुलवाया।

Previous articleਆਪ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਤੋਲਿਆ ਝਾੜੂਆਂ ਨਾਲ
Next articleआप और कैप्टन पर भड़की प्रियंका गांधी