चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): क्रिकेटर से अभिनेता बने योगराज सिंह ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2024 में होने जा रहे लोक सभा के चुनावों में पंजाब की श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। योगराज सिंह क्रिकेटर से अभिनेता तथा अब नेता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अपने बेबाक फैसलों एवं स्पष्टवादिता के लिए योगराज सिंह हमेशा ही चर्चा में बने रहना पसंद करते हैं। हालांकि योगराज सिंह ने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे मगर इतना जरूर कहा कि बाबा जी ने उनकी ड्यूटी लगाई है, जो सेवा वह मांग रहे हंै, वह उसे करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से चुनाव लडऩे के आदेश होंगे, उस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Previous articleरेसलर साक्षी-बजरंग और विनेश नौकरी पर लौटे
Next articleविक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने प्राप्त किया शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में प्रथम स्थान