कहा, जलालाबाद से ही लड़ेंगे 2022 का विधान सभा चुनाव
जलालाबाद,(राजदार टाइम्स):
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं जोकि कभी घर से बाहर ही नहीं निकले। बादल शिअद की जलालाबाद में पंजाब मंगदा जवाब की पहली रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भले ही केंद्र पर ज्यादा तंज ना कसा हो, लेकिन पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुखबीर ने कहा कि वह आने वाले 2022 का विधान सभा चुनाव जलालाबाद सीट से ही लड़ेंगे। रैली में भारी संख्या में लोग एकत्रित नजर आए। सुखबीर ने आरोप लगाया कि पंजाब में जब अकाली दल की सरकार थी, तो उस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर बेअदबी का झूठा प्रचार किया। लेकिन खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र गुटखा साहिब हाथ में लेकर पंजाब में नशा खत्म करने, कर्जा माफ करने और घर-घर नौकरियां देने की कसम ली। हालांकि अभी तक किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया।

Previous articleपठानकोट में सुबह दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने की फायरिंग
Next articleपंजाब के लोगों को अब चिंतत होने की जरूरत नहीं : सुखबीर बादल