भाजपा ने की गांव हलेड़ एव गांव सल्लोवाल में हुई सफल बैठक


मानसर,(राजदार टाइम्स): उपमंडल के गांव हलेड़ एवं गांव सल्लोवाल में भाजपा शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष सुभाष सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार डिम्पी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक में हल्का इंचार्ज जंगी लाल महाजन, विस्तारक शम्भू नाथ भारती मौजोवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिन्हास, जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ राणा, मैडीकल सैल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कटोच, एन.जी.ओ सैल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र महाजन, ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य खजान सिंह, समिति सदस्य जितेन्द्र सोनू विशेष रूप से शामिल हुए। इस बैठक के आयोजन से भाजपा ने चुनावी बैठक का श्री गणेश करते हुए जंगी लाल एवं अन्य सभी वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और इसमें बूथ स्तर तक आंतरिक लोकतंत्र है। देश में लगभग सभी पार्टियां किसी एक परिवार की हैं। जिन पर एक परिवार का ही वर्चस्व रहता है और शीर्ष पदों पर उस परिवार विशेष के ही लोग विराजमान होते हैं परन्तु इसके विपरीत भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस पर कार्यकर्ताओं का ही वर्चस्व रहता है। भाजपा में कोई भी निष्ठावान साधारण कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी की तरह शीर्ष पद पर विराजमान हो सकता है। जंगी लाल महाजन ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की अनगिनत जनहितैषी नीतियों के कारण एवं कैप्टन सरकार की साढे चार साल कि निष्क्रियता के कारण लोगों में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह देख कर लगता है कि पंजाब में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। इसी कारण समस्त विरोधी दल एकजुट होकर किसानों की आड़ में भाजपा का विरोध कर रहे हैं जबकि केन्द्र सरकार किसानों के मसलों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और हर समय तथाकथित किसान नेताओं के साथ सार्थक वार्ता के लिए तैयार है परन्तु किसान नेता वार्ता ही नहीं करना चाहते क्योंकि वह चुनावों तक संघर्ष को लम्बा खींच कर भाजपा के विजय रथ को रोकना चाहते हैं। जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि जनता जानती है कि कानून पर माननीय उच्चतम न्यायालय ने रोक लगाई हुई है। इस कारण जनता जानती है कि कृषि कानूनों के निराधार विरोध करने वालों की नीयत क्या है। महाजन ने कहा कि यह भ्रान्ति फैलाई जा रही है कि भाजपा में कोई भी नेता कार्यकर्ता की संकट में बांह थामने वाला नहीं है और इसमें टिकट के दावेदार बहुत हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों में भी टिकट के बहुत दावेदार हैं परन्तु भाजपा का उम्मीदवार कमल का फूल ही होता है क्योंकि भाजपा में व्यक्ति विशेष का कोई भी महत्व नहीं है। पार्टी जिसे भी पार्टी कमल का फूल देगी, सभी भाजपा कार्यकर्ता सका साथ देकर भाजपा को जिताएंगे। भाजपा के समस्त नेता दिन रात कार्यकर्ताओं की सेवा के लिए तत्पर हैं। अगर किसी कारणवश कोई एक उपलब्ध ना हो तो दूसरा सहायता के लिए उपलब्ध हो जाता है। इसीलिए हर आम एवं खास व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ कर अपने आप को गौरवाविंत महसूस करता है। इस समय पर ठाकुर गुरदीप सिंह, ईशर सिंह, सरपंच लायक सिंह, महेन्द्र लाल, दर्शन लाल, रछपाल चंद चौकीदार, सरपंच कोलियां 418-अनूप सिंह, पूर्व सरपंच जगत राम मोतला, राजेश बिल्लू, रमण, राणा विक्रम सिंह, राणा होशियार सिंह, पूर्व सरपंच विरेन्द्र पाल सिंह, पूर्व सरपंच नरेश कुमार, ठाकुर कमल सिंह, जसवंत सिंह, नंबरदार सोमराज सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous articleਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਦੇ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰਜ਼ੇ ਮੁਆਫ ਕਰਨ ਦੀ ਘੋਸ਼ਣਾ ਨਾਲ ਕਰਜਦਾਰਾਂ ਨੂੰ 41.48 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਮਿਲੇਗੀ ਰਾਹਤ : ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਸੂਦ
Next articleशहीद मनप्रीत जैसे जांबाजों के अमिट बलिदानों का राष्ट्र रहेगा सदैव ऋणी : डीएसपी सैनी