कहा, किसानों की कानूनों प्रति जो शंकाएं हैं, उनको दूर कर रही है भाजपा

जल्द ही बैनी मनहास पर किया गया मामला रद्द नहीं किया तो भाजपा सड़कों पर आकर करेगी विरोध प्रदर्शन
मुकेरिया,14 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि नए कृषि कनूनों के खिलाफ आंदोलन अब किसानों का आंदोलन नहीं रह गया है। इसमें वामपंथी नक्सली तत्व खालिसानी समर्थकों की घुसपैठ हो गई है, और सरेआम खालीस्थान के हक में नारेबाजी हो रही है। हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए हिंदू धर्म के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों की टिप्पणी की जा रही हैं जोकि कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गत दिनो शहर में करणी सेना पंजाब के यूथ प्रधान बैनी मनहास द्वारा मुकेरिया में एक गाड़ी, जिस पर गौ माता के खिलाफ गलत शब्दावली लिखी हुई थी का विरोध किया गया। जिसमे मुकेरिया पुलिस ने उल्टा करणी सेना के प्रधान पर ही मामला दर्ज कर दिया। इससे यह प्रतीत होता है कि पंजाब सरकार गुंडागर्दी करने वाले लोगों को उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू होना गुनाह है और पंजाब सरकार भी किसी धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले ऐसे घटिया सोच वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही। जोकि गम्भीर चिंता का विषय है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास ने कहा कि अगर जल्द ही बैनी मनहास पर किया गया पर्चा रद नहीं किया गया एवं अगर हिंदू धर्म के खिलाफ शब्दावली का प्रयोग करने वालों आरोपियों के  खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो बीजेपी सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करेगी। मन्हास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  किसानों के प्रति गंभीर है। किसानों की कानूनों प्रति जो शंकाएं हैं। उनको दूर कर रही है और किसानों द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार कर रही है। ऐसे में किसान भाइयों से भी अनुरोध है कि आंदोलन की आड़ में जो लोग किसी धर्म के प्रति गलत शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें आंदोलन में ना घुसने दिया जाए। संजीव मन्हास ने कहा कि वह भी किसान हैं और किसान हमारे भाई हैं हमारे अन्नदाता है पर मेरी किसान जत्थेबंदियों से अपील है। कि जो लोग आंदोलन की आड़ में किसी धर्म के खिलाफ टिप्पणी करते हैं पंजाब में हिंदू सिख भाईचारे को ठेस पहुंचा रहे हैं। माहौल खराब करना चाहते हैं, ऐसे लोगों का समर्थन ना किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी मांग रखने का हक है  पर किसी धर्म के खिलाफ बोलने का हक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सतिकार करती हैं  जो लोग किसी भी धर्म के खिलाफ बोलेंगे भाजपा उनके खिलाफ सख्त स्टैंड लेगी। अपने संबोधन में भाजपा के हलका इचार्ज जंगी लाल महाजन व जिला महामंत्री  अजय कौशल सेठू ने कहा कि भाजपा किसानों के हक में है और किसानों का आंदोलन करना उनका संविधानिक अधिकार है, लेकिन जो शरारती तत्व इस धरने की आड़ में खालीस्थान का समर्थन कर रहे हैं। जैसे गत दिनों मुकेरिया में गौ माता के खिलाफ कार पर गलत शब्दावली लिख कर घूम रहे थे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि सनातन धर्म में गो  माता का दर्जा प्राप्त है। इसके अतिरिक्त भाजपा सरकार किसानों के जायज मांगों को मान रही है। इसके बावजूद भी ऐसी घटिया सोच वाले लोग किसान आंदोलन को जानबूझकर गलत दिशा देकर पंजाब और देश का माहौल खराब करना चाहते हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपप्रधान संग्राम सिंह, किसान मोर्चा के जिला प्रधान रघुनाथ सिंह राणा, प्रदीप कटोच जिला संयोजक मेडिकल सेल, मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार डिंपी जिला कार्यकारिणी के मेंबर जगदीश सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleदेवेंद्र भागरिया शिवसेना हिंदुस्तान के जिलाध्यक्ष नियुक्त
Next articleगौ माता के चित्र के साथ आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करने पर हिन्दू समाज में आक्रोश