पंजाब भारत की आत्मा, पंजाब में जरूरी शांति व भाईचारे वाली सरकार
पुलवामा के शहीदों को याद कर हुई रैली की शुरुआत
भाजपा पर बरसे, सिद्धू ने कैप्टन को बताया कैंसर
होशियारपुर/गुरदासपुर,(राकेश राणा/बिट्टा काटल):
जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों में मतदान का दिन नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झौंकनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गत दिवस प्रियंका गांधी की रैली व रोड शो के बाद आज राहुल गांधी पंजाब में रैलियां की। कांग्रस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को दो उद्योगपति चला रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों को सडक़ पर आने को मजबूर किया। राहुल गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी को भी कुछ कम करने का प्रयास किया। राहुल ने सिद्धू का नाम लेकर कई मुद्दों पर कहा कि उन्होंने पंजाब को लेकर चिंता जताई। इस समय पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा व मंत्री अरुणा चौधरी भी गुरदासपुर में साथ थे। अपने सम्बोधन की शुरूआत राहुल गांधी ने नशे के मुद्दे के साथ करते हुए उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में दिए एक भाषण को याद किया। जिसे उन्होंने साल 2013 में नशे के मुद्दे को उठाया था। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे और राज्य में अकाली-बीजेपी की सरकार थी। लेकिन किसी ने नशे पर कुछ ना किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आकर गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के मुद्दे पर टिप्पणी की। कहा कि जब अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार थी तब उन्होंने इसकी बात क्यों नहीं की। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पंजाब में नशे के मुद्दे को उठाया था तब उनका मजाक उड़ाया गया था। तब उन्होंने कहा कि था कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी नशे पर बोल बाद में माफी मांगी। लेकिन वही कार्रवाई सिर्फ कांग्रेस ने ही करवाई है। कांग्रेस को पता है कि पंजाब में नशे की दिक्कत है। इसके लिए चन्नी सरकार ने एक्शन लिया है।

राहुल ने कहा कि होशियारपुर कृषि का सेंटर है। कांग्रेस सरकार यहां कलस्टर बनाएगी। यहां फूड पार्क और मशीन टूल्स का कलस्टर बनेगा। कहा कि केजरीवाल पंजाब आकर दिल्ली माडल की बात कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि वहां कुछ भी नहीं हुआ। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत शीला दीक्षित सरकार ने की थी। राहुल ने कहा कि पंजाब का चुनाव मामूली चुनाव नहीं है, इस चुनाव में पंजाबी नई सरकार चुनेंगे। कुछ महीने पहले हमने आपको नया मुख्यमंत्री दिया। चरणजीत सिंह चन्नी ने बेहतर काम किए। वह गरीब घर के बेटे हैं। वह गहराई से गरीबी को समझते हैं। चरणजीत चन्नी जब सरकार चलाएंगे तो अरबपतियों की नहीं पंजाब के गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की सरकार चलाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि बिल लेकर आई। पंजाब के किसान सडक़ों पर उतर आए। एक साल वह ठंड में कोरोना के वक्त भूखे खड़े रहे। इसकी वजह यह है कि नरेंद्र मोदी किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को देने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रही। एक साल बाद मुख्यमंत्री पीएम ने कहा कि गलती हो गई। एक साल उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों से बात नहीं की। 700 किसान शहीद हो गए। संसद में उन्होंने कहा कि 2 मिनट शहीद किसानों के लिए मौन रखिए लेकिन समय नहीं दिया। गलती हुई तो फिर 700 किसानों के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं दिया। सिर्फ कांग्रेस की राज्य सरकारों ने मुआवजा दिया।

Previous articleपंजाब में गरजे नरेन्द्र मोदी
Next articleपंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी हुई भाजपा में शामिल