होशियारपुर,17 नवम्बर(राजदार टाइम्स): पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्य राजेश बाघा, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, ट्रांस्पोर्ट सैल के संयोजक अजय जोशी, स्पोर्टस सैल के संयोजक डॉ.रमन घई, एडवोकेट डीएस बागी तथा नेता ज्ञान बांसल ने राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने पर उनको सम्मानित करते हुए हाई कमान का धन्यवाद किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि खन्ना के हिमाचल भाजपा प्रभारी बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। खन्ना द्वारा पार्टी की सेवा करने का अंदाज बेहतरीन है। जिसके चलते हिमाचल में पार्टी के लिए नए आयाम कायम होंगे। नेताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नि:संदेह खन्ना की मेहनत और शीर्ष भाजपा के योग्य मार्गदर्शन में हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा का ध्वज फहराएगा। खन्ना ने प्रदेश भाजपा नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वह पूरी मेहनत से निभाएंगे। वे हिमाचल प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। खन्ना ने कहा कि हिमाचल में कभी सरकार दोबाहा नहीं आई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पुन: भाजपा की सरकार आए यह उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर भाजपा नेता एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, अश्विनी ओहरी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Previous articleकांग्रेस नेताओं का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आने पर रविशंकर प्रसाद ने पूछा, अपना रूख स्पष्ट करे कांग्रेस-
Next articleਕ੍ਰਿਕੇਟ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਕਰਮਬੀਰ ਘੁੰਮਣ ਨੇ, ਪਿੰਡ ਬਾਜਾਚੱਕ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲੱਬ ਵਲੋਂ ਕਰਵਾਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ