लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन ने लोगो को किया राशन वितरण

कपूरथला,(राजदार टाइम्स): समाज के पायदान में सबसे नीचे है, उसका ख्याल रखो, उनकी सेवा करो, यही राष्ट्रभक्ति है। यही देश प्रेम है। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने कहा कि समाज के हित में कोई भी काम हाथ में ले लो। आप जिस रास्ते पर जाओगे, वह रास्ता खुद बनता जाएगा। उक्त विचार लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़, उप चेयरमैन मंगत राम भोला, समाज सेवक जोगिंदर तलवाड़, हरमिंदर सिंह हैप्पी ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नरायण सेवा होती है। गरीबों की सेवा करने से हमेशा व्यक्ति को सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। वर्तमान परिवेश में समाज के बड़े लोगों को निर्धनों, असहायों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। गरीबों की सेवा करने से व्यक्ति का आत्मिक सुख मिलता है और भविष्य में गरीबों की दुआएं सफलता के द्वार खोलने में काफी अहम होती है। समय-समय पर गरीबों की मदद के लिए ऐसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है। संजीव तलवाड़ ने कहा कि लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन पिछले छ: महीने से सबसे जयादा जरूरतमंद लोगो को राशन वितरण कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। मंगत राम भोला ने कहा कि उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा और ऐसे गरीब लोगों की हर संभव मदद करेंगे। हम सबको गरीब बे-सहारा जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और इसे फर्ज समझ कर गरीब लोगों के साथ खड़ा रहना चाहिए ताकि वह अपने आप को असहाय महसूस ना करें।

Previous articleहमारी दोनों वैक्सीन सबसे किफायती बोले पीएम नरेन्द्र
Next articleखेल और खिलाड़ी एक सिक्के के दो पहलू : अरूण डोगरा