तरुण कटारिया हुए भजपा में हुए शामिल


कपूरथला,18 दिसंबर(राजदार टाइम्स): कृर्षि बिलों को लेकर उठे विवाद के बाद शिरोमणी अकाली दल से नाता टूटने के बाद पंजाब में भाजपा अपने पैरों पर खड़े होने की कवायद में है। यही नहीं भाजपा ने वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा के चुनावों में अपने दम पर सभी 117 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है। भाजपा का राज्य में लिटमस टेस्ट अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले निकाय चुनाव में ही हो जाएगा। यही कारण है कि भाजपा नगर निगम व नगर परिषद के चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कपूरथला में सर्वाधिक 50 सीटों वाली नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को बकायदा भाजपा ने इंचार्ज नियुक्त किया है। अविनाश राय खन्ना भाजपा का नामी व अनुभवी चेहरा है जोकि कपूरथला में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए योजना बनाने के काम में जुट गए है। खन्ना ने भाजपा की मजबूती और 50 सीटों वाली नगर निगम चुनावों के लिए सभी को एकजुट होकर जित हासिल करने का मंत्र दिया। इस दौरान समाज सेवा के जरीए काफी नाम कमा चुके समाज सेवक तरुण कटारिया को अविनाश राय खन्ना की मजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व लोकसभा विस्तारक मनु धीर, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यज्ञदत्त ऐरी ने सिरोपा डालकर भाजपा की सदस्य्ता दिलाई। खन्ना ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ता मेहनत के बल पर आगे बढ़ता है। भाजपा ने सदैव अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है, जिसके चलते भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी है। भाजपा राष्ट्रवाद को समर्पित पार्टी है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता को भी पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और वह कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पद की दौड़ तक जा सकता है। तरुण कटारिया के भाजपा में शामिल होने से भाजपा के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसके पास अब तरुण कटारिया जैसे की अगुवाई में समाज सेवा कर रहे युवाओं की  एक लंबी चौड़ी टीम है। इसमें फिल्ड में लोगों के बीच हर समय काम करने वाले समाज सेवियों की भरमार है। वही एक्टिविटी व लोगों की समस्याओं को उठाकर उन्हें हल करवाने में भी युवा आगे रहा है। जिसका उन्हें नगर निगम चुनावों में लाभ मिलेगा। तरुण कटारिया ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उस जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए पार्टी में शामील किया है। जन आंकाक्षाओं के अनुरुप काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आमजनों के कल्याण व हित को सर्वोपरि रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही  एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां आंतरिक लोकतंत्र आज भी कायम है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है। कार्यकर्ताओं को संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व निर्वहन का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कार्यकत्र्ता से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आज देश के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व निभा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनु धीर एवं यज्ञदत्त ऐरी का कहना है कि कपूरथला नगर निगम चुनावों में भाजपा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। इसमें साफ छवी के साथ भाजपा समर्पित वर्करों व नेताओं को टिकट देने में तरजीह देंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा, यश महाजन, प्रशोत्म पासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पियूष मनचंदा आदि बी उपस्थित थे।

Previous articleकिसान संघर्ष में शहीद हुए किसानों के कातिल लोगों पर हो तुरंत मामला दर्ज, कहा बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने
Next articleकिसान भाईयों को गुमराह कर रही कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल : अविनाश राय खन्ना