मेरा देश, मेरी जान, मेरा संविधान, मेरा मान
दसूहा,24 नवंबर(करण मिन्हास राजदार टाइम्स): डोगरा पैरामेडिकल के सहयोग से गांव नंगल बिहाला में बने भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर चौक में संविधान दिवस के उपलक्ष में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन डोगरा पैरामेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ.आर डोगरा की अध्यक्षता में करवाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को देश भक्ति और संविधान के बारे में जागरूक करना था। सर्वप्रथम चौक में बनी हुई बाबा साहिब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को फूल मालाएं पहनाई गई। उसके पश्चात डॉ.डोगरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमें गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत के नागरिक हैं। हमारे देश का संविधान हम सभी को समानता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। इसलिए हम सभी को अपने देश से प्यार करना चाहिए। देश की उन्नति व विकास के लिए बढ़-चढक़र अपना योगदान देना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें अपने संविधान का पालन करना चाहिए और कोई भी समाज विरोधी कार्य नहीं करना चाहिए तथा जो लोग देश व समाज विरोधी कार्य करते हैं। उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस समय पर डोगरा पैरामेडिकल के सदस्यों सहित लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, मेरा देश, मेरी जान, मेरा संविधान, मेरा मान जैसे गगण चुँभी नारों से वतावर्ण को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर डॉ.दिलीप ठाकुर, किरण ठाकुर, अवतार सिंह, देस राज के अलावा डोगरा पैरा मेडिकल स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे

Previous articleमानव सेवा ही है, सच्ची ईश्वर सेवा कहा राधे माँ ने
Next articleकिसान परिवार से हुँ समझता हुँ किसानों की मुश्किलों को कहा एमडी कुणाल यादव ने