भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस 
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब के संयोजक डॉ.रमन घई की अध्यक्षता में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया। डॉ.रमन घई ने स्वामी विवेकानंद द्वारा समाज को दी गई सेवाओं को याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य लिखने में सक्षम है। ऐसे में युवा शक्ति का रु ख देश की प्रगति और समाज के विकारों को दूर करने की तरफ मोडना आवश्यक है। जिसके लिए युवाओं को ही आगे आना होगा। इससे न केवल देश प्रगति करेगा बल्कि सामाजिक बुराईयों का भी अंत होगा। डॉ.घई ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा समाज की बुराईयों को दूर कर देश को और आगे बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर डॉ.पंकज शर्मा, मोहित संधू, दलजीत सिंह, सुनील कुमार, जसवीर सिंह, मयंक अग्रवाल, रामेश घई, डॉ.वशिष्ठ, गगनदीप सिंह, राज कुमार शर्मा, विकास कुमार, हरप्रीत सिंह आदि सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Previous articleराज कुमार चब्बेवाल ने सीएचसी हारटा बड्डला में कराई एक्स-रे पलांट व ईसीजी की शुरुआत
Next articleआप ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला मनाई लोहड़ी