बलकार सिंह पठानिया कांग्रेस को छोड़ शामिल हुए आप में
सुजानपुर,(राज चौधरी):
प्रदेश में विधान सभा चुनावों के चलते दिन बा दिन कांग्रेस पार्टी को कोई ना कोई राजनीतिक ढटका लगता ही जा रहा है। पंजाब के किसी ना किसी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का कोई बड़ा नेता पार्टी को अलविदा बोल कर किसी अन्य पार्टी में शामिल होता जा रहा है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस की हालत पतली होती जा रही है। इसी तरह से एक हफ्ते में कांग्रेस को दूसरा झटका सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र में लगा है। ब्लाक धार से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, ब्लाक समिति सदस्य, मौजूदा सरपंच, डैम ओस्ती संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलकार सिंह पठानिया कांग्रेस को छोड़ आप में शामिल हो गए हैं। जिससे आप प्रत्याशी अमित मंटू पहले से कही और मजबूत स्थिती में पहुँच गए हैं।

उनकी चुनावी मुहिम को मिला बल मिला है। जिससे लगता है कि अब बदलेंगे सुजानपुर हलके के समीकरण। गौर हो कि बलकार सिंह पठानिया पिछले लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे आसीन चलते आ रहे हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिये भी आवेदन किया था, लेकिन पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में आजाद तौर पर चुनाव लडऩे वाले को टिकट थमा कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से विश्वासघात किया है। बलकार सिंह पठानिया ने अमृतसर से आप प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आप का झाडू पकड़ा। यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक हफ्ते में कांग्रेस को दूसरा जोर का झटका समझा जा रहा है। इनसे पहले सुजानपुर क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता साहब सिंह साबा भी थाम चुके हैं आप का दामन। बताया जा रहा है कि मंगलबार को एक बड़ी रैली होगी।

Previous articleक्षेत्र में कांग्रेस को लगा झटका अमोक हुन्दल शामिल हुए भाजपा में
Next articleभोले की फौज करेगी मौज लंगर कमेटी 28 फरवरी को आयोजित करेगी पहला वार्षिक लंगर