पठानकोट,(राज चौधरी): भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर पठानकोट पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, राकेश शर्मा चेयरमैन,महामंत्री सुरेश शर्मा और महामंत्री विनोद धीमान की ओर से स्वागत किया गया। उसके बाद राजनाथ सिंह हलका सुजानपुर की तरफ बीजेपी कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा की पिछले तीन बार सुजानपुर से विधायक बन रहे हैं और तीनों बार राजनाथ सिंह सुजानपुर में सभा करके गए हैं। इस बार वह चौथी  बार सभा करने आए हैं और उनके आशीर्वाद से सुजानपुर की जनता के शौर्य से भाजपा इस बार भी सुजानपुर विधानसभा की सीट जीतेगी। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  पंजाब  शौर्य और  प्रकरम की धरती है।

यहां आकर स्वंय को गौरवानिविंत महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती श्री गुरु नानक देव जी की धरती है । मैं गुरु नानक देव जी की धरती को शीश नवाकर नमन करने आया हूं। कहा कि पंजाब के निवासियों ने भारत देश पर होने वाले हर हमले को अपने ऊपर झेला है। पंजाब की सिख रेजीमेंट ने बहुत ही अतुलनीय कुर्बानियां देकर देश की रक्षा की है। सेना में सिख रेजीमेंट को बहुत सम्मान की नजरों से देखा जाता है। कहा कि चुनाव केवल चुनाव नहीं होता और राजनीति केवल राजनीति नहीं होती। चुनाव अपने देश और समाज की रक्षा करने के लिए प्रतिनिधि को चुनकर ऊपर में भेजना होता है। राजनीति देश और दुनिया के बीच में संबंध में बनाने के लिए की जाती है जिससे सभी समाज का भला और उन्नति हो सके। कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास  और सब का प्रयास को अपना मूल मंत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भारत की अंतरात्मा का हिस्सा है और देश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक प्रत्येक कार्य किए हैं। 285000 करोड़ों रुपए एमएसपी पर फसलें खरीदने के लिए रिजर्व रखा गया है। 

करोना काल में भारत की जनता को डेढ़ सौ करोड़ इंजेक्शन मुफ्त में लगाए गए है। उन्होंने कहा कि 2 वर्षों तक प्रत्येक राशन कार्ड हर व्यक्ति के घरों में गेहूं पहुंचाई गई हैं। आज भारत देश की नीतियों पर पूरा विश्व चल रहा है और पूरे विश्व के देश भारत से दोस्ती बनाना चाहते हैं । देश की सेना देश का गौरव है और देश की सेना में पंजाब के नौजवान का शौर्य पंजाब के नौजवानों का योगदान पंजाब के नौजवान का बलिदान अतुलनीय है। मैं पंजाब के लोगों और पंजाब के जवानों को शीश झुका कर नमन करता हूं।

Previous articleकांग्रेस प्रत्याशी अमित विज ने किया डोर टू डोर प्रचार
Next articleजिले के सात विधान सभा क्षेत्रों से 65 उम्मीदवार लड़ेंगे