विधायक डोगरा ने दी शुभकामनाएं
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
शहर के राजनीतिक गलियारों में एक प्रश्न लंबे समय से चर्चा का विषय था कि आखिरकार नगर परिषद के अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किन पार्षदों को विधायक के खासमखास दिलवाएंगे। एक लंबे इंतजार के बाद आज स.सुच्चा सिंह को अध्यक्ष व चंद्रशेखर बंटी को नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नगर परिषद कार्यलाय में चुनाव अधिकारी कम एसडीएम रणदीप सिंह हीर ने सभी पार्षदों को सौगंध दिलवाई। उपरांत चुनाव की कार्यवाही में पार्षद राकेश बस्सी ने सुच्चा सिंह के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसका पार्षद मीनू शर्मा ने अनुमोदन किया। इस तरह से सुच्चा सिंह शहर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी प्रकार से ही उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षद चन्द्र शेखर बंटी के नाम का प्रस्ताव पार्षद यौवन बस्सी ने रखा तो पार्षद श्रीमती निर्मला देवी ने अनुमोदन किया। इस तहर से सर्वसम्मति से चन्द्र शेखर बंटी को नगर परिषद का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इस समय पर उपस्थित विधायक अरुण डोगरा ने नगर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह सभी लोग आने वाले समय में शहर के विकास के लिए मिलजुल कर प्रसाय करेंगे। इस समय पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह, पार्षद राजेश पिंकी, पार्षद सीमा मेर, पार्षद सुमन भट्टी, पार्षद भुल्ला राणा, पार्षद राज रानी, आम आदमी पार्टी के चार पार्षद संतोख सिंह तोखी, पार्षद श्रीमती प्रभजोत कौर, श्रीमती सुखविन्द्र कौर, पार्षद अमरप्रीत सिंह सोनू खालसा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर बिट्टू, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार टप्पू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मास्टर सोहन लाल पराशर, सरदार झिरमिल सिंह, भूपिंदर चीमा, एडवोकेट आशोक कालिया, एडवोकेट परमिंदर शर्मा, गोपाल सिंह पाल, नंबरदार राजन मेर, मास्टर गुरमीत सिंह, बाऊ राम, विनोद सरपंच, डॉक्टर विनोद, सुखविंदर सिंह पप्पू, साबी समिति मेंबर, सरपंच बब्बू पनवा, पूर्व पार्षद राम लाल, पवन कुमार भोलू के अलावा बारी संख्या में कांघरेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleसन्त निरंकारी मिशन के अध्यक्ष गोबिन्द सिंह ब्रह्मलीन
Next articleगढ़दीवाला के गाँव थेदां चिपड़ा निवासी गुरसेवक ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की मैरिट सूची में किया गोल्ड मैडल प्राप्त