छ: शूटर्स ने मारी की सिंगर को गोलियां, ग्रेनेड अटैक की भी थी प्लानिंग
दिल्ली/चंडीगढ़,(केजी शर्मा):
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों अपने तीसरे साथी केशव के vpn gate download साथ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के नजदीक एक किराए के मकान में छुपे हुए थे। फौजी हरियाणा के सोनीपत जिले के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। वही पूरे हत्याकांड के मॉड्यूल को लीड कर रहा था। केशव उर्फ कुलदीप गांव बेरी जिला झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ झज्जर में 2021 में मर्डर केस चल रहा है। केशव आवा बस्ती बठिंडा का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या में कुल 6 शार्प शूटर्स शामिल थे। जो कोरोला और बोलेरो में सवार होकर आए थे। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अगर हथियार फेल हो जाते या मौके पर कोई खतरा होता तो शार्प शूटर्स ने मूसेवाला पर ग्रेनेड अटैक की भी प्लानिंग कर रखी थी। मूसेवाला की हत्या के बाद इन शार्प शूटर्स ने गोल्डी बराड़ को कॉल कर कहा कि काम हो गया।

2 मॉड्यूल के जरिए की मूसेवाला की हत्या
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल पुलिस कमिश्नर के एचजीएस धालीवाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने के लिए 2 मॉड्यूल एक्टिव थे। दोनों कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के टच में थे। बोलेरो को कशिश चला रहा था। उस टीम का हेड प्रियवर्त फौजी था। उसके साथ अंकित सेरसा और दीपक मुंडी शामिल था। कोरोला गाड़ी को जगरूप रूपा चला रहा था। मनप्रीत मन्नू उसके साथ बैठा हुआ था।

बरामदगी हुई यह
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों से 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर बरामद किया गया है। इसे ्र्य47 पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा एक असॉल्ट राइफल, 3 पिस्टल, 36 राउंड कारतूस, एक पार्ट ्र्य सीरीज असॉल्ट राइफल का मिला है।
प्रियवर्त फौजी 25 हजार का इनामी बदमाश
प्रियवर्त फौजी हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। कुख्यात प्रियवर्त पर 2 हत्याओं समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। सोनीपत के खरखौदा व बरोदा थाना में उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज है। 10 मामलों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद उसका नाम सवा साल पहले हुए कृष्ण हत्याकांड में सामने आया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा है।
पंजाब पुलिस ने 4 शार्प शूटर्स की थी शिनाख्त
पंजाब पुलिस ने इस मामले में 4 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की है। इसमें हरियाणा के सोनीपत के प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा के अलावा पंजाब के अमृतसर निवासी जगरूप रूपा और मोगा का रहने वाला मनु कुस्सा शामिल है। पंजाब पुलिस इन्हीं चारों की तलाश कर रही है।
मन्नू ने ्र्य47 से मारी गोलियां
पहले मोगा के शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू ने ्र्य47 से मूसेवाला पर फायर किया। जिसकी गोली मूसेवाला को लगी। इससे मूसेवाला की थार वहीं रुक गई। फिर यह कोरोला से उतरे और बोलेरो से भी 4 शूटर उतरे। सभी 6 शार्प शूटर ने फायरिंग की। जब इन्हें पता चल गया कि अब मूसेवाला बच नहीं पाएगा तो यह वहां से फरार हो गए।
बोलेरो छोडऩे के बाद ले गया केशव दूसरी गाड़ी में
वारदात के बाद मन्नू और रूपा अलग चले गए। बाकी 4 लोग बोलेरो में अलग चले गए। इन्हें कुछ किलोमीटर के बाद केशव ने अपनी गाड़ी में बिठाया। वहां से यह फतेहाबाद पहुंचे। कुछ दिन वहां रुकने के बाद आगे निकले। driver booster 3.5 lisans kodu यह कई जगहों पर छुपते रहे। 19 जून को सुबह के वक्त दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें खारी मिट्ठी रोड मुंद्रा पोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने किसी लोकल डीलर के जरिए किराए का मकान लिया हुआ था।
अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके
मूसेवाला हत्याकांड के मामले में पंजाब पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें शार्प शूटर्स को कोरोला गाड़ी देने वाला मनप्रीत भाऊ, गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना और सराज मिंटू, प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, मोनू डागर, पवन बिश्नोई, नसीब खान, मनमोहन सिंह मोहना और मूसेवाला की फैन बनकर रेकी करने वाला संदीप केकड़ा भी शामिल हैं।

Previous articleਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕੋਵਿਡ-19 ਦਾ 01 ਨਵਾਂ ਪਾਜੇਟਿਵ ਮਰੀਜ
Next articleअरविंद केजरीवाल का रोड शो शुरू