कहा, कांग्रेस के आंतरिक क्लेश का खामियाजा भुगत रही प्रदेश की जनता
होशियारपुर,:
कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयान, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर मेरे पास पावर होती तो मैं प्रदेश का हर मसला हल कर देता पर कटाक्ष करते हुए भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगर कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पास पावर नहीं है तो फिर प्रदेश की सत्ता में कौन है। खन्ना ने कहा यह नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष होने के बावजूद ऐसी बात करना शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी के आंतरिक कलेश का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।प्रदेश की सत्ता में आने से पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जनता के साथ झूठे वादे किए थे और बाद में आंतरिक कलेश के चलते प्रदेश का विकास रोक कर रखा। खन्ना ने कहा कि कैप्टन के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा ऐसे बयान देना कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।ऐसे बयान देने से नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रदेश की सत्ता हासिल करने की मनशा जग जाहिर होती है। प्रदेश में कांग्रेसी राज को 5 वर्ष पूरे होने को है परंतु कांग्रेसी नेताओं ने आपसी कलेश के चलते प्रदेश के विकास को रोक कर रखा है। खन्ना ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने इन 5 सालों में प्रदेश की जनता के हितों को भूलकर अपने स्वार्थों को सिद्ध किया है। वह दिन दूर नहीं जब आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से हटाकर लोक हितैषी पार्टी भाजपा के हाथों में प्रदेश की सत्ता को सौंप देगी।

Previous articleश्रीराम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री सुंदर कांड पाठ 26 दिसंबर रविवार को
Next articleਆਗਾਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਪੇਡ ਨਿਊਜ਼ ਨਾਲ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਨਿਪਟੇਗੀ ਮੀਡੀਆ ਸਰਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਐਂਡ ਮਾਨੀਟਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ : ਅਪਨੀਤ ਰਿਆਤ