दसूहा,(राजदार टाइम्स): किसी जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। यदि किसी जरूरतमंद की सेवा करते हैं तो परमात्मा की पूजा समान पुन्य मिलता है। इसी उद्देश्य के साथ समाज सेवकों ने कोरोना काल में भी जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाया तथा अभी भी उनकी जरूरत के अनुसार सामान दे रहें हैं। यह शब्द उप मंडलाधिकारी रमनदीप सिंह ने आज कडक़ती ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों की सहायता करने दौरान कहीं। उन्होंने राष्ट्रीय मार्ग पर पडऩे वाले पुल के पास रहने वाले झुग्गी झोंपड़ी वालों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरण भी किए। उन्होंने कहा कि यहां पर आ कर उन्होंने देखा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का कितना बुरा हाल है। कडक़ती ठंड में वह अपने बच्चों का पालन पोषण कितनी मुश्किलों से करते हैं। इसी तरह जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने की मुहिम जारी रहेगी। इस समय पर उनके साथ समाज सेवक रविन्द्र घुम्मण, गुरनाम सिंह बाजवा, विक्की सानन, भूपिन्द्र सिंह के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Previous articleमन्दिर में आकर मिलती है मन को शांति : रावल शिव प्रकाश
Next articleविधायक डोगरा ने की संवेदना प्रकट रोहित के परिवारिक सदस्यों से