प्रोजैक्टों के लिए तीसरी किस्त के तौर पर 2 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए का चैक सौंपा
6.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरे होंगे दोनों प्रोजैक्ट
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सरकारी कॉलेज में निर्माण अधीन गर्लज होस्टल और पुस्तकालय के काम के लिए 2,37,50 हजार रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इन दोनों अहम प्रोजैक्टों का काम जल्द मुकम्मल करवा कर उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा प्रदान की जायेगी। कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों की मौजुदगी में चैक सौंपते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि दोनों प्रोजैक्टों को 31 मार्च 2021 तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। इन दोनों प्रोजैक्टों, जिनकी कुल लागत 6.60 करोड़ के करीब है, के लिए जरुरी फंड समय-समय पर मुहैया करवाए जा रहे हैं। जिससे इन प्रोजैक्टों को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि 4.19 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहे गर्लज होस्टल के निर्माण के उपरांत 100 से अधिक लड़कियों के होस्टल में रहने की सुविधा हो जायेगी और 2.41 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं वाला पुस्तकालय उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के लिए मील पत्थर साबित होगा। प्रोजैक्टों संबंधी अन्य जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं। जिनमें 12 नये सरकारी कॉलेजों की स्थाप्ति और 8 कॉलेजों की इमरतें निर्माण अधीन हैं। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में जरुरी बुनियादी ढांचे की स्थाप्ति सम्बन्धी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पहली 2 किस्तों में 1 करोड़ रुपए और 50 लाख रुपए उक्त दोनों प्रोजैक्टों के लिए दिए जा चुके हैं और बकाया फंड भी समय पर मुहैया करवाए जाएंगे। इस मौके पर इंचार्ज प्रिंसिपल डॉ.अविनाश कौर, रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ.परमजीत सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल सतनाम सिंह, भारती सेठी, डॉ.राजेश कुमार डोगरा, डॉ.जसविन्दर कौर, डॉ.जसवीरा मिन्हास, परविन्दर कौर आदि मौजूद थे।

Previous articleगोलियां चलाने वाले कांग्रेसी नेता की चुनाव कमिश्न व पुलिस से शिकायत करेगा अकाली दल
Next articleभाजपा अकाली दल ने दस साल सत्ता में रहते भी नहीं किया कोई शहर का विकास : विधायिका इंदु बाला