जालंधर/होशियारपुर,(मनप्रीत सिंह मन्ना): सन्त निरंकारी मण्डल के अध्यक्ष तथा मिशन के समर्पित गुरसिख गोबिन्द सिंह (86 वर्ष) आज जालंधर में अपने इस नश्वर शरीर का त्यागकर निराकार प्रभु में विलिन हो गये। गोबिन्द सिंह, जिन्हें सम्मान से ‘भाईया जी’ कहते थे का जन्म 20 जुलाई वर्ष 1935 को जिला झेलम (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उनके तप-त्याग एवं असाधारण योगदानों को मिशन के इतिहास में हमेशा सदैव ही स्मरण याद किया जायेगा। बाबा गुरबचन सिंह द्वारा बनाई गई 51 सदस्यों की वर्किंग कमेटी के संस्थापक एवं चैयरमेन थे। उसके उपरांत आगे वर्ष 1987 में बाबा हरदेव सिंह ने सन्त निरंकारी मण्डल के महासचिव के रूप में मनोनित किया। मिशन के वार्षिक सन्त समागमों के चैयरमेन रूप में आप निरंतर अपनी सेवाएं निभाते रहे। गोबिन्द सिंह ने सन्त निरंकारी मण्डल के विभिन्न विभागों जिनमें भूमि खरीद फरोखत एवं भवन निर्माण, सामान्य प्रशासन एवं ब्राँच प्रशासन की सेवाएं गुरमत अनुसार निभाई। आपने अपनी सारी सेवाएं समर्पित भाव से एवं पूर्ण भक्तिभाव से निभाई। सन्त निरंकारी मण्डल के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी कार्यभार सम्भालने से पूर्व मिशन के केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के प्रथम चैयरमेन के रूप में सेवा निभाई। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी चरणजीत कौर का पहले ही देहांत हो चुका है।

Previous articleगाँवों की तरफ जाने वाली सडक़ें बहुत खराब स्थिति में : प्रो.मुलतानी
Next articleसुच्चा अध्यक्ष व चंद्रशेखर बंटी बने नगर परिषद दसूहा के उपाध्यक्ष