कहा, देश को बचा सकती है तो मात्र कांग्रेस पार्टी
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स):
मौजूदा समय में देश के जो हालात बन चुके हैं, उससे साफ होता है कि समूचे देश में एकमात्र इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ही लोगों को साफ-सुथरा शासन दे सकती है। यह शब्द सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस तथा पूर्व उप चेयरमैन बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ हाई कोर्ट एडवोकेट इंद्रपाल सिंह धन्ना ने जारी एक बयान में कहे। उन्होंने कहा कि देश के लोग जानते हैं कि जब-जब भी देश में कांगरेस की सरकार रही देश व लोगों ने हमेशा ही तरक्की करी है। मौजूदा समय में देश की हालात हर तरफ से कमजोर होते जा रहे हैं। जैसे साधारण व्यक्ति का जीना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। इस समय देश को यदि कोई पाटी4 बचा सकती है तो वह एक मात्र कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली हमेशा ही बढिय़ा आर्थिक व्यवस्था, अच्छी कानून व्यवस्था तथा सच की बुनियाद पर रहती है। राज्य करने वाली मौजूदा सरकारों को सदा ही देश निवासियों के जीवन स्तर को उँच्चा उठाने के बारे सिक्के फिकरमंद रहते हुए कार्य करने चाहिए तथा गरीबी-अमीरी की खाई को सदा ही कम करना चाहिए। जबकि मौजूदा समय में देश में इसके उल्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अगर साधारण व्यक्ति का ख्याल नहीं रख सकती तो लोकतंत्र में उसको इस चीज का खामिआजा चुनावों के समय में भुगतना पड़ता क्योंकि असली सत्ता की ताकत लोगों की वोट में होती है।

Previous articleपंजाबियों को पंजाबियों पर हमला करने के लिए न भडक़ाएं : रवनीत बिट्टू
Next articleकुंभ मेले पर यातायात व्यवस्था का पुलिस ने किया खाता तैयार, वरिष्ठ अधिकारियों ने की बैठक