कांग्रेसी प्रत्याशी विधायक अमित विज ने लिया आशीर्वाद
पठानकोट,(राज चौधरी):
सतगुरु श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चक्की पुल स्थित जगत गिरी आश्रम श्री गुरु रविदास सभा की ओर से श्री श्री 1008 स्वामी गुरदीप गिरी महाराज की देखरेख में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा ढांगू रोड, सलारिया चौक, गांधी चौक, गाड़ी अहाता चौक, एपीके रोड, मिशन रोड से होते हुए, एसडी स्कूल की ग्राउंड में संपन्न हुई। बीच रास्ते संगत उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संगत के जय रविदास-जय रविदास के जय घोष से पूरा पठानकोट गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा स्टाल वगैरह लगाए हुए थे। जिसमें श्री गुरु नाभा दास सेवा समिति तथा जिला व्यापार मंडल ने फरुट व चाय-पकौड़े के स्टाल की सेवा की। शोभा यात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी विधायक अमित विज व उनकी धर्मपत्नी गीतिका विज को स्वामी गुरदीप गिरी महाराज ने अपना आर्शिवाद किया। विधायक अमित विज ने जिला निवासियों को सतगुरु श्री रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज चक्की पुल के पास स्थित स्वामी जगत गिरी आश्रम देश और विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है। कहा कि यह हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। इस समय पर भारी संख्या में भगतजन उपस्थित थे।

Previous articleकांग्रेस सरकार ने किसी को कोई नौकरी, ना दिया बेरोजगारी भत्ता : अमित मंटू
Next articleचरणजीत चन्नी भाजपा में शामिल