भाजपा में निष्ठावान साधारण कार्यकर्ता भी प्राप्त कर सकता है शीर्ष पद :
भंगाला,(राजदार टाइम्स):
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार डिम्पी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक भंगाला में हुई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शम्भू नाथ भारती मौजोवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ राणा एवं एनजीओसैल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश संगठन मन्त्री दिनेश कुमार एवं जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास के निर्देशानुसार वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सोहन लाल के सुपुत्र सचिन महाजन को मण्डल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। करवाए गए एक संक्षिप्त समारोह में कुलवीर सिंह सपुत्र स्वर्गीय ठाकुर विधि सिंह ने भाजपा में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। इसमें कोई भी कार्यकर्ता अगर निष्ठापूर्वक, त्याग एवं समर्पण से काम करता है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि अन्य राजनीतिक पार्टियां किसी एक परिवार की पार्टियां हैं। लोगों को ऐसी पारिवारिक पार्टियों को नकार देना चाहिए जोकि परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं एवं जिनमें लोकतंत्र के लिए कोई स्थान नहीं है। नव नियुक्त उपाध्यक्ष सचिन महाजन ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास करके उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। वह उसे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पित भाव से निभाएंगे। इस अवसर पर ठाकुर प्रिंस कुमार, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, ठाकुर शिव सिंह, राजेन्दर वर्मा, डॉ.अंग्रेज सिंह, सुखदेव राज, वरूण कुमार, राघव महाजन, कमल महाजन, कुलदीप, मदन लाल, संजीव कुमार, अमरजीत, मोनू शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Previous articleधर्म कर्म तथा समाज सेवा के कार्यों में सोनालीका ग्रुप ने सदैव निभाई अगृणी भूमिका : अविनाश राय खन्ना
Next articleਨਵੇਂ ਲੈਕਚਰਾਰਾਂ ਲਈ ਕਰਵਾਇਆ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ