विभिन्न किया प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार
कपूरथला,(राजदार टाइम्स):
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें किसान विरोधी पार्टी बताया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर किसान आंदोलन को साजिश के तहत कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वह नगर परिषद के हो रहे चुनावों के तहत शहर के सभी वार्डो के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस किसानों के आंदोलन को सफल नहीं होने देना चाहती है। दोनों ही दल किसानों के आंदोलन और भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की बिजली काट दी गई। उनके पानी की सप्लाई काट दी गई। ये सब इसलिए किया गया, तांकि किसान परेशान हों और मजबूर होकर अपने घरों को लौट जाएं। उन्होंने कि भाजपा सरकार द्वारा पास करवाया गया किसान बिल सिर्फ किसानों को ही प्रभावित नहीं करेगा बल्कि इससे देश की आम आवाम भी प्रभावित होगी। इस बिल के कारण खाद्यान्नों की जमाखोरी होगी और अनाज के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे। देश में खाद्यान्न भंडारों पर बड़े व्यापारियों का नियंत्रण होगा और वे खाद्यान्न की कमी दिखा कर मुनाफाखोरी करेंगे। इससे आम पब्लिक का जीवनयापन दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसानों की मांग को स्वीकार करें और संसद का विशेष अधिवेशन बुला कर इस अधिनियम को निरस्त करे। उनका कहना है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा। उनका संगठन उनके आंदोलन के साथ है और रहेगा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष जगजीत सिंह बिट्टू, ब्लाक अध्यक्ष प्यारा सिंह, मनिंदर सिंह, गुरपेज सिंह औलख, गुरमीत सिंह पनु, हरविंदर सिंह हेरी, हरजीत कौर, गुरपाल सिंह इंडियन, नवतेज सिंह राजू, रणवीर सिंह राणा, गौरव कंडा, जरनैल सिंह, राजविंदर सिंह, अन्नू प्रिया, करण दीक्षित, विशाल गुप्ता, तारा सिंह, हरप्रीत कौर, फग्गा सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलवंत कौर, विकास मोम्मी, प्रिंस मोम्मी, वर्षा, संदीप कुमार, मास्टर सुखदेव, हरविंदर सिंह हेरी आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleबचाव कार्यो में कोई दिक्कत नहीं आने दि जाएगी : नरेन्द्र मोदी
Next articleट्राइडेंट ग्रुप पंजाब में क्रिकेट को प्रमोट करने में दे रहा अहम योगदान : अविनाश खन्ना