संयुक्त संघर्ष कमेटी के संयुक्त प्रत्याशी मिंटू तूर साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल
खन्ना ने किया स्वागत, कहा पार्टी में दिया जाएगा पूर्ण मान सम्मान
संगरूर,(विजय गर्ग):
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक व प्रसिद्ध समाज सेवी अरविंद खन्ना द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए लगातार गांवों तथा शहरों का दौरा किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पूर्व विधायक खन्ना ने भवानीगढ़ क्षेत्र में कालाझाड़ कलां, कालाझाड़ खुर्द, भवानीगढ़ शहर तथा संगरूर शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों के साथ बैठकें की गई तथा लोगों को भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से अवगत करवाया। खन्ना ने कहा कि दिन प्रतिदिन लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुÞड़ रहे हैं तथा इसी कड़ी तहत विधान सभा क्षेत्र संगरूर से संयुक्त संघर्ष मोर्चा तथा संयुक्त संघर्ष कमेटी के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके जगदीप सिंह मिंटू तूर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। जिनका खन्ना द्वारा पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया और पार्टी में बनता मान सम्मान देने का भरोसा दिया। पत्रकारों से बातचीत करते खन्ना ने कहा कि पंजाब में दिन प्रतिदिन अमन कानून की स्थिति बिगड़ती जा रही है। खिलाडियों तथा आम लोगों को निशाना बनाते आए दिन कत्ल तथा गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार इन हालातों पर काबू कतरने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाने की बजाए अन्य राज्यों में सरकार बनाने में मशरूफ है, जोकि लोगों के साथ सरासर धोखा है। खन्ना ने आम आदमी पार्टी काी सरकार द्वारा चुनाव दौरान कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के किए वादे संबंधी टिप्पणी करते कहा कि अब जबकि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से सरकार बनाने का अवसर दिया तो सरकार द्वारा अपने वादे मुताबिक कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की बजाए उनके कांट्रेक्ट को फिर से बढाया जा रहा है, जोकि सरकार धोखा है। खन्ना ने टिप्पणी करते कहा कि पंजाब में तीन सौ यूनिट मुफ्त तथा सस्ते रेट पर बिजली उपलब्ध करवाने के लोक लुभावने वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने अब अपने वादों के विपरीत बिजली के रेट बढाकर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश को तरक्की के रास्ते पर लाया जा रहा है तथा भारत देश एकमजबूत शक्ति बनकर पूरी दुनिया में उभरकर सामने आया है। खन्ना ऐसी सख्शीयत के मालिक हैं जो वह कहते हैं उसे पूरा करते हैं। चुनाव समय पार्टियां लोगों से वोट लेने के लिए बहुत कुछ कहती और करती है किंतु खन्ना एक समाज सेवी हैं तथा उन्होंने पहले भी क्षेत्र के लोगों की उम्मीद फाउंडेशन के जरीए काफी सेवा की है, लोग भविष्य में भी श्री खन्ना से उम्मीद करते हैं कि वह क्षेत्र में अपनी संस्था उम्मीद जरिए लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह दियोल, अमनदीप सिंह पूनिया, इंदरजीत सिंह अध्यक्ष भाजपा मंडल भवानीगढ़, राजिंदर सिंह राजा बीरकलां चेयरमैन वेरका मिल्क प्लांट, विपन शर्मा पूर्व अध्यक्ष ट्रक यूनियन, अवतार सिंह तूर पूर्व पार्षद, मंगल शर्मा पूर्व पार्षद, मालविंदर सिंह पूर्व पार्षद, गुरदेव गर्ग, कपिल गर्ग, हनी कांसल, रीतू चाहल पूर्व पार्षद, रंजन गर्ग, संदीप सिंह, कर्म सिंह, मक्खन सिंह, परमिंदर सिंह व विक्रमजीत तूर आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleਪੈਨਸ਼ਨ ਕੋਈ ਖੈਰਾਤ ਨਹੀਂ, ਮੁਲਾਜਮ ਦਾ ਹੈ ਹੱਕ : ਮਾਨ
Next articleकिसान फसली चक्र से निकलकर खेती विभिन्नता अपनाए : संदीप हंस