हमारे समाज के किसी व्यक्ति से नाइंसाफी हो तो करणी सेना उसके हक्क में उठाती है आवाज : विनोद ठाकुर/रमन डोगरा/सोहन सोना
दसूहा/नंगल बिहालां,16 दिसंबर(राजदार टाइम्स): श्री राजपूत करणी सेना की एक बैठक गांव सिपरिया में प्रदेश संयोजक ठाकुर सोहन सिंह सोना की अध्यक्षता में हुई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। क्षेत्र में श्री राजपूत करणी सेना का विस्तार करते हुए अमन डडवाल को कंडी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसी प्रकार से दविन्द्र सिंह को कंडी क्षेत्र से युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सरोपे पहना कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर, जिलाध्यक्ष रमन डोगरा, सोहन सिंह सोना ने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना एक गैर राजनितिक संगठन है मगर जब हमारे समाज के किसी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी हो और राजनितिक दल चुप रहे तो करणी सेना उनके हक्क के लिए आगे होकर आवाज उठाती है। नवनियुक्त अध्यक्ष अमन डडवाल एवं युवा अध्यक्ष दविन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पुरे समाज को साथ लेकर लोकहित के कार्यो को आगे बढ़ाएंगे। इस समय पर प्रदेश यूथ अध्यक्ष दिलबाग सिंह, जिलाध्यक्ष रमन कुमार डोगरा, सुखदेव सिंह डडवाल, यूथ अध्यक्ष मुकेरियां राकेश कुमार, वीर प्रताप राणा, सुरेश कुमार बब्बा, जगीर सिंह, रणजीत सिंह, हेमराज, राम अवतार आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleतृणमूल कांग्रेस को भाजपा से मिल रही है कड़ी चुनौती : संग्राम सिंह
Next articleएसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाई पण्डित जगदीश चन्द्र की पुण्यतिथि