मुख्यमंत्री बोले, धर्म के नीचे रहकर करेंगे शासन
अमृतसर,(राजदार टाइम्स):
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार भौर समय (सुबह) श्री दरबार साहिब में माथा टेक वाहे गुरू से आशिर्वाद पराप्त किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा तथा ओम प्रकाश सोनी ने भी दरबार साहिब पहुंच नत्मस्तक हुए। माझा के अधिकतर विधायक दरबार साहिब पहुंचे और माथा टेका। चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू सुबह पूरे 4.30 बजे श्री दरबार साहिब पहुंच गए। दरबार साहिब में पहुंचे चन्नी ने गुरु घर की परिक्रमा की और फिर पालकी साहिब की सेवा भी की। लगभग 40 मिनट तक वह दरबार साहिब में बैठे और पाठ सुना। अरदास के बाद चन्नी ने पंजाबवासियों के लिए संदेश दिया कि अब धर्म के नीचे रहकर राज होगा। राज्य में हर धर्म का सत्कार होगा। धर्म की जय-जयकार रहेगी।

कहा, होगा इंसाफ गुरु साहिब की बेअदबी का
मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी का जो इंसाफ मिलना चाहिए, वह जल्द दिलाया जाएगा। अब पंजाब में हर धर्म को एक सामान सम्मान दिया जाएगा।
जलियांवाला बाग, राम तीर्थ और दुग्र्याणा में भी टेका माथा
दरबार साहिब से निकलते ही मुख्यमंत्री चन्नी सीधा जलियांवाला बाग पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका काफिला राम तीर्थ मन्दिर की तरफ निकल गया। जहां उन्होंने रविदास जी के चरणों में शीश नवाया और समाज को एकता का संदेश दिया। अंत में सीएम दुग्र्याणा मंदिर पहुंचे और दर्शन दिए।
सिद्धू ने की मुख्यमंत्री चन्नी प्रशंसा
वहीं सिद्धू ने भी मुख्यमंत्री चन्नी की प्रशंसा की और कहा कि इस शख्स के साथ उन्होंने अभी दो दिन बिताए हैं और ऐसा अनुभव हुआ, जैसा उन्हें 17 साल की राजनीति में कभी नहीं हुआ।

Previous articleअंकुश थियाड़ा बने जगदीश चन्द्र डीएवी कॉलेज के सर्वसम्मति से अध्यक्ष
Next articleब्रेकिंग न्यूज़…1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को पंजाब का नया मुख्य सचिव बनाया गया है|