कहा, सिख गुरुओं की शिक्षाओं में सार्वभौमिक अपील है और लोगों को करुणा और विनम्रता के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे
दसूहा,30 नवंबर(राजदार टाइम्स): गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती के शुभ अवसर पर गांव आसपुर बड़ालियां में गुरूद्वारा दु:ख भंजन साहिब में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आखंड़ पाठ साहिब जी को भोग उपरंत किर्तन दरबार हुआ व लंगर लगाया गया। इस शुभ अवसर पर गांव के निवासी व अन्तर्राष्ट्रीय रैसलर निर्मल सिंह पहलवान (जिन्होंने पंजाब पुलिस में इंस्पैक्टर के पद पर रते हुए देश के लिए दो मैड़ल लाए) विशेष रूप से पहुँचे थे। सबसे पहले ग्रंथी सिंहो द्वारा पाठ का भोग डाला गया व किर्तन सजाया गया। उपरंत संगत के लिए लंगर लगाया गया। अपने सम्बोधन में अन्तर्राष्ट्रीय रैसलर निर्मल सिंह पहलवान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज को एकजुटता के लिए कई संदेश दिए। श्री गुरु नानक देव जी का कहना था कि भगवान एक है और भगवान सभी जगह पर है। उनका कहना था कि हमेशा मेहनत करनी चाहिए और लोगों की सहायता करनी चाहिए। निर्मल सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का कहा कि सभी एक समान हैं, सबसे समान व्यवहार करो, किसी का हक मत मारो। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं की शिक्षाओं में सार्वभौमिक अपील है और लोगों को करुणा और विनम्रता के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत के आध्यात्मिक नेताओं, गुरुओं, सुधारकों और संतों के बीच उनका एक विशिष्ट स्थान है। उनकी शिक्षाओं में सार्वभौमिक आग्रह है और वे हमें हमेशा करुणा और विनम्रता के मार्ग पर चलने और संपूर्ण मानव जाति के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे, चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या धर्म के हों। इस समय पर पाठी लवली सिंह, अध्यक्ष शंकर सिंह, सुरिन्द्र सिंह, सरपंच व नंबरदार शक्ति सिंह, गुरनाम सिंह, आशोक कुमार सिंह, यशपाल सिंह के अलावा भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।

Previous articleकेन्द्र ने बुलाई 4 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक, लोंगे कोरोना के हालातो का जायजा
Next articleदशमेश गल्र्ज कॉलेज में मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व