पार्टी पंजाब में लड़ेगी नगर निगम तथा नगर परिषदों के चुनाव : पवन गुप्ता
मुकेरियां,(राजदार टाइमस): शिव सेना हिंदुस्तान की एक विशेष बैठक चुनाव प्रभारी एवं प्रांतीय महासचिव रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा, व्यापार सेना प्रमुख चंद्रकांत चड्ढा, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित महंगी आदि भी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी चुनाव प्रभारियों को नगर परिषदों, नगर निगम तथा आने वाले विधान सभा चुनावों में कड़ी मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर अपनी पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना चुनाव आयोग से पंजीकृत पार्टी है और उनकी प्राथमिकता हर वर्ग और बे-रोजगार नौजवानों को मान भत्ता देने पर रहेगी। बैठक में पंडित किशन चंद की मेहनत को देखते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश इकाई का सह प्रभारी बनाया गया और उन्हें हिमाचल में अपनी पार्टी के वर्करों एवं पदाधिकारियों को उनकी विशेषता के अनुरूप उन्हें आने वाले चुनावों में तैयार किया जाएगा। इस समय पर चंद्रकांत, देहाती अध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर, मनी शेरा, बागडिय़ा, संजीव देव, रवि आदि भी उपस्थित हुए।

Previous articleमॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेज में मनाया गया लोहड़ी व मक्रसंक्रांति का त्यौहार
Next articleदशमेश गल्र्ज कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय युवक दिवस