कहा, बढ़ रही है भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से आज भी आगे
हाजीपुर,(राजदार टाइम्स):
जनसंघ की स्थापना में विशेष सहयोग करने वाले करने वाले राष्ट्र विचारक नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन शक्ति केंद्र हाजीपुर में शहरी अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन बजाज की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें लोगों को पेयजल और लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्य बचपन से ही राष्ट्रभक्त और राष्ट्रीय विचारों वाले थे। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई में ही राजनीति में आने का निर्णय लिया। पंडित दीनदयाल ने मैट्रिक कक्षा में प्रथम स्थान आने पर वहां के राजा कल्याण सिंह ने उनको 250 की महीने की छात्रावृत्ति लगाई। उन्होंने बताया कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जनसंघ बनाने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विशेष योगदान रहा, फिर आगे जाकर वर्ष 1977 में जनता पार्टी और फिर वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के नाम से राजनीतिक पार्टी प्रसिद्ध हुई। आज भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है। इस समय पर मंडल अध्यक्ष अनिल विशिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र सैनी, संजीव कपिला, पूर्व सरपंच राधा कृष्ण, इंद्रपाल सलगोत्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन जवाहर, पंच विजय शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, शहरी सचिव मनोज मंजू, सुभाष शर्मा, राणा सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष चौधरी, जौली राणा के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleपंजाब में चन्नी की नई कैबिनेट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व, छह नए चेहरे
Next articleभाजपा की अन्दरूनी लड़ाई खुल कर सामने आई