कहा, पंजाब के लोग चाहते हैं दिल्ली सरकार की तरह हर सुविधा राज्य में भी
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
आम आदमी पार्टी जिला होशियारपुर के ट्रेड व आरटीआई विंग के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार रंजन ने जारी एक बयान में कहा कि पंजाब का हर वर्ग इस समय कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरी तरह से परेशान हो चुका है। कांग्रेस सरकार की गल्त नीतियों के कारण राज्य के लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने भी पंजाब के लोगों को परेशान किया था, लोग अब कांग्रेस, भाजपा तथा अकाली दल से तंग आ चुके हैं और इन राजनीतिक पार्टियों से छुटकारा चाहते हैं। पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए जा रहे विकास के कार्यों से बहुत खुश हैं और पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं। पंजाब के लोग चाहते हैं कि जिस तरह केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य की बढिय़ा सेवाओं के अलावा पानी, बिजली के बिलों में लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उसी तरह की अब पंजाब के लोग भी सरकार से राहत चाहते हैं। इसीलिए पंजाब के लोग आने वाले विधान सभा चुनावों में पूरी तरह दिलचस्पी लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब के लोगों का भविष्य उज्जवल होगा। संजय कुमार रंजन ने बताया कि पंजाब में विधान सभा चुनावों उपरांत कांग्रेस सरकार का जाना लगभग तय है। ऐसा लोगों ने मन बना लिया है।