भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के आदेश पर प्रदेश स्पोट्र्स सैल की कार्यकारणी की हुई घोषणा
होशियारपुर, :
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश स्पोट्र्स सैल कनवीनर डा.रमन घई ने भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब की कार्यकारणी की घोषणा की है। डा.घई ने बताया कि स्पोट्र्स सैल प्रदेश कार्यकारणी में दया कृष्ण (फिरोजपुर), सरवण अत्तरी (लुधियाना), संजीव शर्मा मनी (जालंधर) प्रदेश को-कनवीनर, गौरव वालिया (होशियारपुर), जगशीर सिंह (संगरूर), याजित हुरिया (जालंधर), रिंपा शर्मा (मुकेरियां), शाम शर्मा (संगरूर), विपिन शर्मा (जालंधर) को प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा (जालंधर), सोनू अरोड़ा (अमृतसर), गौरव शर्मा (होशियारपुर) पंजाब सचिव के अलावा कार्यकारणी में आशोक कालिया (मुकेरियां), एएस सैनी (बठिंडा), गुरविंदर सैनी (होशियारपुर), चंद्र शेखर (रोपड़), कमल धम्म (नवांशहर) को कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त किया गया है। डा. घई ने बताया कि नितिन अबरोल (जालंधर) को स्पोट्र्स सैल पंजाब का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। कहा कि जल्द ही भाजपा स्पोट्र्स सैल की कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश भाजपा स्पोट्र्स सैल आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में अपना अहम योगदान देकर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए दिन-रात पार्टी के लिए काम करेगा व अहम रोल निभाएगा।

Previous articleकांग्रेसी नेता अमरजीत ढाड़ेकटवाल ने भी किया शक्ति प्रदर्शन
Next articleਕੋਵਿਡ-ਟੀਕਾਕਰਨ ਲਈ “ਹਰ ਘਰ ਦਸਤਕ ਮੁੰਹਿਮ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ