भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ने लिया रैली का रूप
बैठक में विशेष रूप से पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक विशेष बैठक मंडलाध्यक्ष स.रुपिंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास के निवास स्थान पर हुई। बैठक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व:अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश विशेष रूप मे उपस्थित हुए। बैठ में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास सहित भारी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थि हुए। भारतीय जनता पार्टी दसूहा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर स्व:अटल बिहारी के चरणों में अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने अपने संबोधन में महान शख्शियत अटल जी को याद करते हुए कहा कि हमें अटल बिहारी वाजपेई के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कोरोना महामारी के चलते तथा किसानी आंदोलन के कारण लम्बे समय के वाद आप सभी के बीच आए हैं। कार्यकर्ताओं की कोई भी समस्या है। वह उसका हल करने की पूरी कोशिश करेंगे। सोम प्रकाश ने कहा कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लोगों के सहियोग से पंजाब में सरकार बनायेगी। कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि चुनावों के समय जनता को गुमराह करने के लिए झुठी घोषणाए की जा रही है। कांग्रेस पार्टी झूठ बोल कर पांच साल की नकारात्मक कारगुजारी पर पर्दा पाना चाहती है मगर पंजाब के लोग समझदार है। इनके झूठ को जानते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि दसूहा विधानसभा में जो लूट कांग्रेस ने की है, भाजपा की सरकार बनने पर एक-एक पाई का हिसाब लिया जायेगा। इस अवसर पर बाबा गुरदेव सिंह, बलकीश राज, लवकेश बत्तरा महामंत्री, ईश्वर दत्त महामंत्री, राज कुमार कौशल उपाध्यक्ष, जगप्रीत साही उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राणा मंगल सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप चन्द्र बाली, मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह, नरेश कुमार, शम्मी कपूर खोसला, विपन कुमार, हितिन, कैप्टन सुभाष, रोहित वर्मा, कृष्ण कुमार, जसवीर सिंह, कुलजीत सिंह, धर्म पाल, विनोद कुमार, बलबीर राणा आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Previous articleਪਿੰਡ ਪੱਕਾ ਕਲਾਂ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਪਰਿਵਾਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅੰਦਰ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ
Next articleपंजाब में हर तरफ आराजकता का माहौल : सीमा कुमारी