जालंधर,25 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के दिशा निर्देश अनुसार आज स्वर्गीय भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जन्म दिवस के मौके पर ठाकुर विवेक सिंह रिंका प्रभारी युवा मोर्चा भाजपा जालंधर साऊथ, नकोदर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविन्द चावला, जिला महासचिव जालंधर साऊथ अमित विज, जिला उपाध्यक्ष भटनागर, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ गोपाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी गई। इस समय पर एवं भारत के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा लाइव भाषण भी सुना। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा देश के 9 करोड़ किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ रुपए उनके बैंक खाते में डी बी टी द्वारा ट्रांसफर करने की सहारना की। ठाकुर विवेक सिंह रिंका ने कहा कि प्रधनमंत्री मोदी ने लोगों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हुई हैं। जिससे लोगों को भारी लाभ हो रहा है तथा जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। उनहोने कहा कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से बहुत उम्मीदे हैं। आने वाले पंजाब विधानसभा के चुनावों में भाजपा युवा मोर्चा महत्वपुर्ण भूमिका अदा करेगा।

Previous articleदशमेश गल्र्ज कॉलेज किया गया श्री गुरुतेग बहादुर जी के जीवन संबंधी ऑनलाइन अटेंशन लेक्चर का आयोजन
Next articleअटल बिहारी वाजपायी को जयंती पर किया नमन