संस्था को 10 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा
बठिंडा,(राजदार टाइम्स/हैप्पी जिंदल):
समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की तरफ से कोरोना मरीजों के लिए संचालित नि:शुल्क लेवल-2 कोविड सेंटर किशोरी राम अस्पताल का रविवार को वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने विशेष तौर पर दौरा किया। उनके साथ बठिडा की मेयर रमन गोयल भी विशेष तौर पर उपस्थित थीं। मनप्रीत सिंह बादल ने सेंटर का दौरा किया और वहां पर सेवा कर रही संस्था की टीम और डॉ.वितुल गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने संस्था की कोरोना महामारी में प्रदान की जा रही सेवाओं के साथ अस्पताल और फ्री सेवाएं प्रदान कर रहे डा. वितुल गुप्ता की भी विशेष तौर सराहना की। मनप्रीत सिंह बादल ने संस्था को 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। वहीं डॉ.वितुल गुप्ता ने भी कोरोना के बाद वह अपने अस्पताल को लोगों की सेवा के लिए फ्री जनरल अस्पताल के तौर पर चलाने का एलान किया। इस दौरान कोविड सेंटर में 10 दिन से दाखिल बुजुर्ग मरीज सुखचैन सिंह के स्वस्थ होने पर वित्तमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें घर के लिए रवाना किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रोहित गर्ग, हाइवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सदस्य हरप्रीत सिंह नोनी, राकेश कांसल, सफल गोयल, राकेश जिदल, अभिषेक बांसल, अमन सिगला, अनीश जैन, दीपक बांसल, कमल वर्मा, जगदीप गिलपत्ति, राजविदर धालीवाल, साहिब सिंह, रवि बांसल, प्रदीप जोशी, सोम शर्मा, साहिल गोयल, अशोक निर्मल, मुनीश गर्ग, गौतम शर्मा, भूषण बांसल, आशीष गुप्ता, चंद्र प्रकाश, मोनू शर्मा, आशु गुप्ता, सुरिदर माहेश्वरी, हरजिदर सिंह जोहल के अलावा राजू मंगला, पवन मानी, अरुण वधावन, संदीप गोयल, पंकज गोयल आदि उपस्थित थे।

Previous articleआप विधायक प्रो.बलजिदर कौर ने किया सिविल अस्पताल का दौरा
Next article