आप पार्टी के विभूती शर्मा ने सौंपा राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा भेजा प्रशंसा पत्र
पठानकोट,(बिट्टा काटल):
जिले के उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजेश्वर सलारिया को विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार, प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रशंसा पत्र क्रिस्ट द किंग कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित एक समारोह में आम आदमी पार्टी पठानकोट के क्षेत्र इंचार्ज विभूति शर्मा ने सौंपा। विभूति शर्मा ने कहा कि उप जिला शिक्षा अफसर राजेश्वर सलारीया की इस उपलब्धि ने जिला पठानकोट का नाम पूरे भारत में रोशन किया है। उनके द्वारा जिले में शिक्षा के उत्थान के लिए किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उनके द्वारा पहले से भी शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया जाएगा। उप जिला शिक्षा अफधिकारी राजेश्वर सलारिया की इस उपलब्धि पर समूचा अध्यापक जगत अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजेश्वर सलारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न करने, उनकी रचनात्मकता को उजागर करने एवं उनकी कल्पना को साकार करने का अवसर प्रदान करती है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एन.सी.एस.टी.सी), डी.एस.टी, भारत सरकार द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित है। एन.सी.एस.टी.सी, भारत सरकार द्वारा चयनित मुख्य कथानक एवं उप कथानक, जो दो वर्ष के लिये घोषित की जाती है, से संबंधित विषयों पर बच्चे परियोजना का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला पठानकोट के क्रिस्ट द किंग कॉन्वेंट स्कूल के बाल विज्ञानियों ने उनके मार्गदर्शन में तथा मैडम कंचन गुलेरिया के नेतृत्व में पहले राज्य स्तरीय बाल कांग्रेस विज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने के उपरांत राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला पठानकोट व पंजाब राज्य का नाम रोशन किया है। क्रिस्ट द किंग कॉन्वेंट स्कूल की कृतिका सिंह अब अमेरिका में पेश करेंगी अपनी परियोजना। राजेश्वर सलारिया ने बताया कि क्रिस्ट द किंग कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा कृतिका सिंह द्वारा सेंटनरी नैपकिन के प्रयोग के बाद सेंटनरी नैपकिन को डिस्पोजल करने व डिस्पोजल करने के बाद बचने वाली राख को भी प्रयोग करने पर आधारित परियोजना को पेश किया गया था। कृतिका द्वारा पेश की गई परियोजना को जजमेंट टीम द्वारा बहुत सराहा गया। कृतिका सिंह अब अमरीका में अपनी इस परियोजना की प्रस्तुति करेंगी। इस मौके पर डा. गुरमीत कौर, डीएम साइंस संजीव शर्मा, मुनीश बैंस, कमल किशोर, रमेश कुमार, जिला कोआर्डिनेटर मीडिया सैल बलकार अत्तरी आदि उपस्थित थे।
यह सम्मान अकेला उनका सम्मान ही नहीं बल्कि जिले के प्रत्येक अध्यापक व विद्यार्थी का सम्मान : राजेश्वर सलारिया
उप जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी राजेश्वर सलारीया द्वारा जिला पठानकोट को विज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाईयों पर ले जाना ही उनका मुख्य उद्देश्य हैं। यह सम्मान अकेला उनका सम्मान ही नहीं बल्कि जिला पठानकोट के प्रत्येक अध्यापक व विद्यार्थी का सम्मान हैं। भविष्य में भी वो सभी के सहयोग से जिले में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Previous articleਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਜਨ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆਂ ਜਾਇਜਾ
Next articleਗ੍ਰਾਮੀਣ ਬੈਂਕ ਕਾਕੜਾ ਨੇ ਫਤਿਹਗਡ਼੍ਹ ਭਾਦਸੋਂ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਕੈਂਪ