जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू के निवास स्थान पर हुई जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में बैठक
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की एक विशेष बैठक जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू के निवास स्थान पर हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी डॉ.नरेन्द्र सिंह विशेष पर शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ.नरेन्द्र सिंह ने संगठनात्मक रूप रेखा संबंधी विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष 2022 में पंजाब विधान सभा के होने वाले चुनावों में निश्चित तौर पर राज्य के लोगों के सहियोग से भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। बैठक में अगामी नगर परिषद चुनावों हेतु भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस समय पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जंगी लाल महाजन, पंजाब भाजपा की उपाध्यक्षा उमेश शाकर, पूर्व मंत्री अरूणेश शाकर, जिला महांमत्री अजय कौशल सेठू, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप मिन्हास, राजिन्द्र छोटू, दविन्द्र कुमार राम महाजन, सुनील डिंपी, अभास शाकर, बखशिस सिंह के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। 

Previous articleक्षेत्र के लोगों की मुश्किलों को पहल के आधार किया जाता है हल : विधायक डोगरा
Next articleकरणी सेना जैसी संस्थाओं को आगे बढक़र धर्म की रक्षा का उठाना चाहिए जिम्मा : शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद