लगभग 7,67,43,581 रुपए के अवार्ड पास
जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा लोगों को अधिक से अधिक केस लोक अदालतों में लाने की अपील
होशियारपुर,12 दिसंबर(राजदार टाइम्स): पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के निर्देशों पर जि़ला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा आज लगाई गई गई साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में विचारे गए 1053 मामलों में से 663 मामलों का मौके पर ही निपटारा करते हुए कुल 7,67,43,581 रुपए के अवार्ड पास किये गए।जि़ला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की चेयरपर्सन जि़ला और सैशन जज अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में लगाई गई इस लोक अदालत सम्बन्धी जानकारी देते हुए सी.जे.एम.-कम-सचिव जि़ला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी सुचेता अशीस देव ने बताया कि आज की अदालत में क्रिमिनल कम्पाऊंडएबल ओफैंस, धारा 138 के अंतर्गत एन.आई एक्ट के मामलों (पैंडिंग एंड प्रीलिटीगेशन बैंक रिकवरी केसज़ एंड लेबर डिसप्यूट केसज़), एम.ए.सी.टी, बिजली और पानी के बिल, विवाह सम्बन्धी झगड़े और अन्य दिवानी मामलों से सम्बन्धित केस विचारे गए। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में 12 बैंच स्थापित किये गए थे, जबकि सब डिविजऩ गढ़शंकर और दसूहा में 3-3 और मुकेरियाँ में 2 बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों में से 2 बैंच जि़ला स्तर पर और 8 बैंच उप-मंडल स्तर पर ई. लोक अदालत के दौरान मामलों को ऑनलाइन ज़ूम ऐप और वाट्सऐप के द्वारा सुना गया। सचिव जि़ला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी सुचेता अशीश देव द्वारा लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग अपने मामलों को लोक अदालतों में लाएं, जिससे समय और धन की बचत होती है और इन लोक अदालतों के फ़ैसले को दीवानी डिक्री की मान्यता प्राप्त है।

Previous articleविकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं: सुंदर शाम अरोड़ा
Next articleਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜਗਾਰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਰੋਜਗਾਰ ਮੇਲਾ 17 ਨੂੰ: ਅਪਨੀਤ ਰਿਆਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਨਿੱਜੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਰਾਹੀਂ ਕਰਨਗੀਆਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਚੋਣ