दो लोगों की मृत्यु का समाचार, कई घायल
मची चारो तरफ अफरा तफरी, पुलिस जुटी जांच में
लुधियाना,(केजी शर्मा):
पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को अदालत में जबरदस्त घमाका हुआ है। धमाका इतनी जोर का थआ कि कोर्ट की आठवी मंजिल तक में वकीलों के कमरों के शीशए भी टूट गए। जानकारी अनुसार यह घमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ और इससे दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत भी हो गई है, जबिक अभी तक 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार हैं। भारी संखअया में पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में हुआ। जांच के लिए चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम लुधियाना के लिए रवाना हो गई है। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है।

चुनाव से पहले पंजाब में गड़बड़ी की साजिश
धमाके के बाद मुखअयमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही देश और पंजाब विरोधी ताकतें माहौल खराब कर रही हैं। पहले बेअदबी के जरिए पंजाब में गड़बड़ी की कोशिश की गई, उसमें कामयाब नहीं हुए। अब इस तरह की हरकत की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के साथ मीटिंग कर रहा था। इसे जल्दी खत्म करके अब लुधियाना जा रहा हूं। वहां जाकर पूरे हालात की जानकारी लूूंगा। सरकार इस पर पूरी तरह सचेत है। लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है। चुनाव के मद्देनजर कुछ एजेंसियों की इस तरह की कोशिश की जा रही है।

Previous articleकानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, डबल इंजिन सरकार ही एकमात्र विकल्प : जंगी लाल महाजन
Next articleउप मुख्य मंत्री सोनी ने चार करोड़ 52 लाख की लागत से बनने वाले इमरजेंसी ब्लाक की ईमारत का रखा नींव पत्थर